एक बार पति-पत्नी घुमने जा रहे थे, रास्ते में गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी,
पत्नी: आपके रिश्तेदार है नमस्ते करो।
पति भी मजाक के मूड में था।
पति बोला- ससुर जी नमस्ते
फिर क्या था पति ने उसके बाद कभी पत्नी के साथ मजाक नहीं किया।
2.
लड़का-लड़की बस स्टॉप पर खड़े थे।
लड़का बोला : अच्छी लिपस्टिक है।
लड़की : थैंक्स..
लड़का : बालियां अच्छी हैं!
लड़की : थैंक्स।
लड़का : नेकलेस भी प्यारा है।
लड़की : थैंक्स भैया
लड़का : कमाल है, फिर भी चुड़ैल लग रही हो।
3.
पत्नी : मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई।
पति: कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।
पत्नी : मुझे मालूम था,
इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर, मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया।
4.
पति रेडियो पर बिजी था।
पत्नी: क्या सुन रहे हो?
पति: मोदी जी के मन की बात ।
पत्नी: मेरी तो कभी नहीं सुनते।
पति: तुम जो कहती हो उसे…
मन की बात नहीं,
मन की भड़ास कहते है..
5.
शिक्षक : मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रूपए दिए। मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरूरत है तो बताओ वो
तुम्हे कितने रुपये वापस देगा ?
पप्पू : एक भी नहीं सर !
शिक्षक : क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते ?
पप्पू : गणित तो जानता हूं सर पर आप मेरे दोस्तों को
नहीं जानते।
.
.
.